Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसोपोर में हाइब्रिड आतंकी अपने मददगार के साथ हुआ गिरफ्तार

सोपोर में हाइब्रिड आतंकी अपने मददगार के साथ हुआ गिरफ्तार

देहरादून: सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम को बेहरामपोरा सीलू पुल पर नाके के दौरान लश्क-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को उसके एक मददगार के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। सुरक्षाबलों ने उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। वह लक्षित हत्या के लिए हथियार पहुंचाने जा रहे थे। 

इन आतंकियों की पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें सीलू में एक पिस्तौल व एक हथगोला पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

तलाशी के दौरान मुजफ्फर अहमद डार के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 कारतूस और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। जबकि सोफी इशाक अहमद के पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments