Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यडॉक्टरों के लिए बनाई जाएगी अलग तबादला नीति, हिमाचल की नीति का...

डॉक्टरों के लिए बनाई जाएगी अलग तबादला नीति, हिमाचल की नीति का किया जाएगा अध्ययन

देहरादून: प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का अध्ययन किया जाएगा।

अभी तक अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के समान डॉक्टरों पर भी तबादला नीति लागू है, जिससे इमरजेंसी सेवाओं के दौरान डॉक्टरों की तैनाती के लिए तबादला नीति में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार डॉक्टरों की सेवाओं के लिए अलग से तबादला नीति बनाने जा रही है। इस नीति के लागू होने के बाद ही अब डॉक्टरों का तबादला होगाI

बता दें कि प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से लंबे समय से पारदर्शी ट्रांसफर नीति बनाने की मांग की जा रही है। संघ का कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में कई सालों से डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें सुगम क्षेत्रों में तैनात किया जाना चाहिए। 

प्रदेश में डॉक्टरों के लिए अलग स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का भी अध्ययन किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि शीघ्र ही डॉक्टरों के लिए प्रभावी व पारदर्शी नीति को प्रदेश में लागू किया जाए। नीति का अध्ययन करने के लिए एक टीम को हिमाचल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments