Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधसोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने क्लब मालिक सहित 4 लोगों...

सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने क्लब मालिक सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून: हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने शुक्रवार को एक क्लब के मालिक और एक ड्रग तस्कर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। क्लब की तलाशी लेते हुए पुलिस को क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स बरामद हुए है।

गोवा पुलिस ने बताया कि क्लब से ड्रग्स बरामद किए गए थे जिसके चलते मालिक को गिरफ्तार किया गया हैं। जब्त की गई ड्रग्स के बारे में अधिक जानकारी का आना अभी बाकी है।

पुलिस ने क्लब के मालिक के साथ-साथ ड्रग तस्कर दत्तप्रसाद गांवकर को आरोपी सुखविंदर सिंह को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

बता दें, इससे पहले गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगाट के ड्रिंक में उनके दो सहयोगियों ने एक पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसके चलते उनकी मौत होने की संभावना जताई जा रही हैं। यह दोनों फोगाट ‘हत्याकांड’ में आरोपी हैं। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि फोगाट की हत्या के पीछे की वजह आर्थिक हित हो सकता है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ताकि वे सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित न कर सकें। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments