Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयगुलामनबी आजाद के समर्थन में आए 64 कांग्रेसी नेताओं ने दिया पार्टी...

गुलामनबी आजाद के समर्थन में आए 64 कांग्रेसी नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में गुलामनबी आजाद के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद अब 64 नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी को अलविदा कहने वालों में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद का नाम भी शामिल है। आजाद भी दावा कर चुके हैं कि राज्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उनके साथ हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को करीब 5 पेज का लंबा त्यागपत्र भेजा| उन्होंने इस त्यागपत्र में अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उस दौरान उन्होंने खासतौर से वायनाड सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

एक चैनल से बातचीत में चंद ने कहा था कि हां, मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं और आजाद साहब के साथ शामिल हो रहा हूं।

बता दें, इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर समेत चार नेता भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने भी पार्टी छोड़ने और आजाद के समर्थन करने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments