Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डबदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र...

बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना

देहरादून: मौसम विभग ने उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछार की संभावना जताई है। जिसके चलते विभाग ने राज्य में छह और नौ सितम्बर के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि सात व आठ को पर्वतीय जिलों व कुमाऊं मंडल के कुछ पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नौ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछार पड़ सकती है।

वहीं आज मंगलवार को दून के कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है। विभाग ने दून का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments