Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। त्रिवेंद्र रावत आज जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे I

मंगलवार को सियासी हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चाएं गरमाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि भी की।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय लिया है। बुधवार को उनकी भेंट होगी। इसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट करार दिया, हालांकि मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की संभावना से इनकार नहीं किया।

उधर, प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शाम के समय वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन से भेंट की। सियासी हलकों में वित्त मंत्री की मुलाकात को विधानसभा में भर्ती प्रकरण से उपजे हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments