Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल ने पीएम मोदी को भेजा पत्र, कहा- 80 फीसदी सरकारी स्कूलों...

केजरीवाल ने पीएम मोदी को भेजा पत्र, कहा- 80 फीसदी सरकारी स्कूलों की हालत कबाड़खाने से भी ज्यादा खराब

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर भेजी| इस चिट्ठी पर उन्होंने देश के 80 फीसदी से ज्यादा सरकारी स्कूल के कबाड़खाने से भी बदत्तर हालत होने की बात कही हैं|

केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि भारत में 27 करोड़ बच्चे हर रोज स्कूल जाते हैं। इनमें से 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। 80 फीसदी सरकारी स्कूलों की हालत कबाड़खाने से भी खराब है। अगर हम करोड़ों बच्चों को ऐसी शिक्षा दे रहे हैं तो जरा सोचिए कि देश कैसे विकास करेगा।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि आपने 14,500 स्कूलों को आधुनिक करने की योजना बनाई है। लेकिन अगर हम इस गति से काम करेंगे तो देश में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने में 100 साल लगेंगे। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि देश के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की योजना बनाएं।

उन्होंने कहा कि जब तक देश के बच्चों को मुफ्त में गुणवत्ता वाली शिक्षा नहीं मिलेगी तब तक देश नंबर वन नहीं बन सकेगा।

बता दें, इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के उस फैसले को समुद्र में एक बूंद पानी की तरह बताया था जिसमें पीएम ने 14,500 स्कूलों को आधुनिक करने की बात कही थी। केजरीवाल ने अब कहा है कि देश के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किये जाने की जरूरत है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments