Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय सिंह ने फाड़ा दिल्ली एलजी द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस

संजय सिंह ने फाड़ा दिल्ली एलजी द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस

देहरादून: आप नेताओं को एलजी की तरफ से भेजे गए लीगल नोटिस को फाड़ते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यपाल वीके सक्सेना पर फिर करोड़ों-अरबों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खादी ग्रामोद्य का प्रमुख रहते हुए मजदूरों, कर्मचारियों को वेतन भुगतान में धांधली की गई। 

संजय सिंह ने कुछ दस्तावजों के साथ मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना महाभ्रष्ट, बेईमान और नंबर एक के भ्रष्ट व्यक्ति हैं। ऐसा भ्रष्टाचारी व्यक्ति जो केवीआईसी का अध्यक्ष रहते हुए 2.5 लाख कर्मचारियों का पैसा खा जाता है। अरबों-खरबों डकार जाता है। ऐसा भ्रष्ट व्यक्ति जो खादी जैसी पवित्र संस्था को अपने लूट का अड्डा बना देता है। ऐसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति को नरेंद्र मोदी जी बताइए आपने दिल्ली का एलजी क्यों बनाया?

एलजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इसकी सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए। इस एलजी को गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। ऐसे महाभ्रष्ट एलजी को तत्काल हटाकर गिरफ्तार किया जाए। इसका भ्रष्टाचार करतो तो नोटिस भेजता है। 

संजय सिंह ने आगे कहा कि 4,55,000 में से 1,93,598 कर्चमारियों का ही खाता खोला गया था। बाकी 2.5 लाख से अधिक ‘घोस्ट एंप्लॉयी’ थे, जिन्हें हर महीने कैश पेमेंट जाती रही। यह पैसा वीके सक्सेना के पास जाता रहा।

नोटिस को फाड़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह उच्च सदन के सदस्य हैं और उन्हें सच बोलने का हक है। वीके सक्सेना को मैं कहना चाहता हूं कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है। किसी चोर, भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से मैं रुकने और डरने वाला नहीं हूं। ऐसे नोटिस को मैं 10 बार फाड़कर फेकता हूं। तुम यदि सोचते हो कि तुम भ्रष्टाचार करोगे, लूट करोगे और भ्रष्टाचार को नोटिस के नीचे दबा लोगे तो यह संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments