Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित समिति...

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित समिति के साथ की बैठक

देहरादून: प्रदेश में समान नागरिक संहिता के सुझावों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनजातियों को इसके दायरे में लाने के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस दिशा में काम चल रहा है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि प्रदेश के लोग समिति को सात अक्तूबर तक अपने सुझाव दें। समिति चाहती है कि जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार कर इसे सरकार को सौंपा जाए। वहीं सीएम ने समिति के अब तक के कार्यों पर खुशी जताई है I

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर संकल्पबद्ध है। सरकार नागरिकों से किए हर वादे को पूरा करेगी। प्रदेशवासी समान नागरिक संहिता के संबंध में इसके लिए गठित समिति को अपने सुझाव दें। समिति का ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय होगा।

मुख्यमंत्री ने समिति के अब तक के कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि विशेषज्ञ समिति ने तेजी से काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेषज्ञ समिति प्रबुद्धजनों के साथ आमजन से सुझाव प्राप्त कर प्रदेश की जनता के लिए हितकारी समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी। यह दूसरे प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के रूप में आजादी के अमृत काल में एक बड़ी इबारत लिखने जा रहे हैं। सीएम से मिलने वालों में जस्टिस प्रमोद कोहली (सेनि.), पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़, प्रो. सुरेखा डंगवाल, अजय मिश्रा, मुख्य सचिव एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments