Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधशिवसेना नेता ने की अपनी पत्नी की हत्या, परिवारिक अनबन के चलते...

शिवसेना नेता ने की अपनी पत्नी की हत्या, परिवारिक अनबन के चलते उठाया यह कदम

देहरादून: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना नेता को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में ने गिरफ्तार कर लिया हैं| आरोप है की उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, जिसके बाद उनकी अस्थियों को समुद्र में बहा दिया। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिवसेना नेता सुकांत सावंत के अलावा उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रुपेश सावंत और प्रमोद गावनांग के रूप में हुई है। इन तीनों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को 19 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

पुलिस ने आगे बताया कि 35 वर्षीय स्वप्निल, रत्नागिरी पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष थीं। परिवारिक कलह के चलते उनके पति ने उनकी हत्या की।

एसपी मोहित कुमार गर्ग ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन तीनों आरोपियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिसके बाद सुकांत ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट खुद ही पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सुकांत सावंत को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में सुकांत ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments