Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यडेंगू से सावधान, 300 पार हुई मरीजों की संख्या

डेंगू से सावधान, 300 पार हुई मरीजों की संख्या

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे है I मरीजों की संख्या तीन सौ पार पहुंच गई है I

प्रदेश में प्रतिदिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इसके रोकथाम एक चुनौती बनी हुई है। सोमवार को देहरादून और पौड़ी जिले में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। 

नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम की चुनौती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए सभी जिलों को कड़ी निगरानी, लार्वा खत्म करने के लिए कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों से प्रतिदिन बचाव व रोकथाम संबंधित रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून जिले में 128, हरिद्वार में 117, पौड़ी में 54, टिहरी में 20, नैनीताल में आठ डेंगू के मामले सामने आए हैं। 

इस संबंध में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू से बचाव व रोकथाम की राज्य स्तर से निगरानी की जा रही है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी कर एलाइजा जांच की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments