Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयगृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं

देहरादून: हिंदी दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि हिंदी को लेकर संविधान द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें।

गृह मंत्री ने कहा कि देश की भाषाई संपन्नता को ध्यान में रखते हुए संविधान निर्माताओं ने अलग से प्रावधान किया, जिसमें प्रारंभिक 14 भाषाएं रखी गईं। अब आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं हैं। सभी भाषाओं का अपना-अपना स्थान है। सभी भारतीय भाषाओं से समन्वय स्थापित करते हुए हिंदी ने जनमानस के मन में विशेष स्थान हासिल किया है। यही कारण है कि आजादी के आंदोलन में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी को संपर्क भाषा बनाकर आंदालेन की गति बढ़ाने का प्रयास किया। 

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। में हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments