Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeअपराधदो बहनों के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, छह आरोपी...

दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, छह आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: लखीमपुर खीरी में हुई दो बहनों की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया हैं। पुलिस ने सभीआरोपीयों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी हैं| जिस पर पॉक्सो से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटू मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी।

उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को छोटू दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर खेत में ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस द्वारा जबरन पोस्टमार्टम कराने की बात को गलत बताते हुए पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। आरिपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है|

बता दें, यह घटना लखीमपुर जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव की हैं| बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य लोग दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया था। मामले में देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments