Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिउक्रांद और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के विरोध में फूंका सरकार का पुतला,...

उक्रांद और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के विरोध में फूंका सरकार का पुतला, भर्ती घोटाले में शामिल मंत्रियों को बर्खास्त करने की उठी मांग

देहरादून: गुरुवार को रायवाला में कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े स्थानीय ग्रामीणों ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली व विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्ती में भ्रष्टाचार के व‍िरोध में सरकार का पुतला फूंका। साथ ही इस दौरान भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की गई।

इस दौरान उत्‍तराखंड क्रांति‍ दल के नेता मोहन सिंह असवाल ने कहा कि सरकार में बैठे नेताओं ने अपने स्वजन को विधानसभा में नौकरी देने का काम किया। यूकेएसएससी भर्ती घोटाले में सरकार में बैठे कई नेता शामिल हैं। उन्होंने सीबीआई जांच जरुरी बताते हुए कहा कि सीबीआइ जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भ्रष्टाचार में शामिल मंत्रियों को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा में बैक डोर से भर्ती की गईं जिसमें नेताओं ने अपने परिवार के लोगों को गैरकानूनी तरीके नियुक्ति दी वह सरासर गलत है। युवाओं को अब भ्रष्टाचारियों को खदड़ने का काम करना होगा ज‍िससे भविष्य में कोई विधानसभा अध्यक्ष अथवा कोई मंत्री, युवाओं का अधिकार छीनने का काम ना कर सके। जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments