Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम धामी की ओर से...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही हेमकुंठ साहिब में विशेष अरदास कराई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों(बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से प्रधानमंत्री जी के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments