Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में चमकेंगे सितारे : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मशहूर...

दून में चमकेंगे सितारे : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मशहूर गायक लक्की अली बिखेरेंगे अपनी कला का रंग

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून में क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट के कई धुरंधर और संगीत के फनकार लक्की अली धमाल मचाएंगे।

इन दिनों दून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज और संगीत महोत्सव कासा बकार्डी के कार्यक्रम की खूब चर्चाएं चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि टिकटों की बुकिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट सीरीज के टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक करा रहे हैं।

वहीं संगीत महोत्सव के टिकटों के लिए पेटीएम इनसाइडर पर बुकिंग चालू है। रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 21 सितंबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के रोमांच में क्रिकेट प्रेमी सचिन, युवराज, रैना, रॉस टेलर, शेन वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ियों को चौके-छक्के बरसाते हुए देखेंगे। जबकि 25 सितंबर रविवार शाम को मसूरी-राजपुर रोड (ओल्ड रोड) स्थित एक होटल में गायक लक्की अली अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments