Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत चयनित किए गए...

जिलाधिकारी ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत चयनित किए गए बच्चों से की मुलाकात

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने आज बुधवार को पीएम केयर फाॅर चिल्ड्रन योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनके दर्द को साझा किया। बच्चों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी भावुक हो गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से भी बात की| साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया हैं।

उन्होंने बच्चों से बात करते हुए कहा कि वह खुद को अकेला न समझे उनके साथ राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व जिला प्रशासन है| उन्होंने बच्चों को अपना मोबाईल नंबर देते हुए कहा कि यदि उन्हें कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह सीधे काॅल कर अपनी समस्या उन्हें बता सकते हैं। उन्होंने बच्चों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया हैं।

जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बच्चों को जोड़कर एक वाट्सएप्प गु्रप बनाने व उनको भी गु्रप में जोड़ने को कहा हैं। ताकि बच्चे वाट्सएप्प के माध्यम से भी अपनी समस्या व परेशानि को सीधा जिलाधिकारी को बता सके। उन्होंने बच्चों के स्कूलों में प्रवेश के लिए हर संभव मदद करने व शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन के संबंध में सम्पर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

बता दें, कोविड-19 महामारी के कारण जिन बच्चों के माता-पिता व दोनों में से किसी एक की पूर्व में एवं दूसरे की मृत्यु 11 मार्च व 31 मार्च 2022 के अन्तराल में हुई है, उन बच्चों की देख-भाल व सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स फाॅर चिल्ड्रन योजना लागू की| जिसके तहत ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से सुरक्षित रखना, शिक्षा के माध्यम से सशक्त करना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हैं| वहीं उनकी 23 वर्ष की आयु होने पर उन्हें 10 लाख की धनराशि प्रदान किए जाने का प्राविधान किया गया है।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट एवं बच्चों के अभिभावक व बच्चे भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments