Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में पूरी चेन पुलिस हुई गिरफ्तार, डीजीपी अशोक...

स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में पूरी चेन पुलिस हुई गिरफ्तार, डीजीपी अशोक कुमार ने दी जानकारी

देहारादून: स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में एसटीएफ की जांच लगभग पूरी हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में अब तक पूरी चेन पुलिस के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। वहीं उन्होने अन्य भर्तियों की जांच में बड़े खुलासे होने की आशंका जताई हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में अब तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से एसटीएफ 18 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस गैंग का लीडर मूसा भी पकड़ा जा चुका है। जबकि, पेपर लीक कराने में बड़ी भूमिका कंपनी के मालिक राजेश चौहान की रही है।

उन्होने आगे बताया कि अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि विभिन्न इलाकों में आरोपियों के अपने-अपने गिरोह हैं। इनका लीडर सैयद सादिक मूसा है। लेकिन, उसे पेपर मुहैया कराने वाला कंपनी का मालिक ही है। अब तक इस पूरी चेन को गिरफ्तार किया जा चुका है। माना जा सकता है कि अब इस मामले में जांच समाप्ति की ओर है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल एसटीएफ वीडीओ भर्ती 2016, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इसमें वीडीओ भर्ती में दो, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में कुछ आरोपी ऐसे भी हैं जो स्नातक स्तरीय परीक्षा की धांधली में भी शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में बहुत सी बातें पता चली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकेंगी।

बता दें, एसटीएफ फिलहाल वीडीओ, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इनमें कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments