Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeअपराधयूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में किया सरेंडर, देहरादून लाकर किया...

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में किया सरेंडर, देहरादून लाकर किया जाएगा हिसाब

देहरादून: देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार के इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब पुलिस कटारिया को दून लेकर आएगी।

बता दें कि, बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि बॉबी कटारिया को लेकर दिल्ली जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया गया है। एक अक्तूबर को कटारिया को देहरादून लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बॉबी ने देहरादून कोर्ट में भी सरेंडर की अर्जी दी थी। लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा था।

पुलिस को दी थी धमकी

10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। पुलिस के कई बार नोटिस भेजने पर भी वह हाज़िर नहीं हुआ ।अब जाकर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments