Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसिमड़ी बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे घटना स्थल,सभी कार्य किये स्थगित

सिमड़ी बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे घटना स्थल,सभी कार्य किये स्थगित

-राहत बचाव कार्यों का लेंगे जायजा,पूर्व मुख्यमंत्री निशंक भी साथ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक हैलीपेड तल्ली पखोली से पौड़ी के बीरोंखाल में हुई बस दुर्घटना वाले स्थल पर पहुंच गये हैं। इस दौरान सीएम व पूर्व सीएम घटना स्थल ग्राम सिमडी में राहत बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अपने पहले से निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।

इससे पूर्व मंगलवार को बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को भी हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments