Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआरबीएनएल की कार्यप्रणाली पर बोले विधायक, कार्यशैली में लायें बदलाव

आरबीएनएल की कार्यप्रणाली पर बोले विधायक, कार्यशैली में लायें बदलाव

रुद्रप्रयाग: विधायक भरत सिंह चौधरी की मौजूदगी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्राड गेज लाईन परियोजना निर्माण के चलते मरोड़ा गांव के प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण हेतु रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से ग्रामीणों के साथ आवश्यक समन्वय व परियोजना हेतु उनके सहयोग को आवश्यक बताया।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने जन सुनवाई में प्रतिभाग करते हुए रेलवे के अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने को कहा। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव निस्तारण किया जाए।

बुधवार को जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रभावितों की जन सुनवाई सुनवाई के दौरान मरोड़ा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उपस्थित ग्रामीणों ने आवासीय भवन का वास्तविक मूल्यांकन न होने, भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, खसरा खतौनी का पुनः आंकलन, मुआवजा वितरण में विषमता आदि जैसी समस्याओं की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना निर्माण के चलते ग्रामीणों की हर समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों की शिकायत पर रेलवे के अधिकारियों को परियोजना में अधिग्रहित हुई भूमि, मकान, गौशाला, शौचालयों, पैदल रास्तों का मुआवजा व मरम्मत करने सहित पेयजल लाइन व विद्युत आदि को यथाशीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समय-समय पर आवश्यक संवाद कर उनकी हर समस्या को गंभीरता से लेने व अनिवार्य रूप से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के साथ अधिकारियों को आवश्यक समन्वय बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार मंजू राजपूत, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, पेयजल नवल कुमार, विद्युत मनोज कुमार, आरवीएनएल से गौरव चौहान, अरविंद कुमार, मरोड़ा के सरपंच देवी प्रसाद, जसवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, महावीर सिंह, दिनेश, अरविंद, गंगाधर, मोहन, जसवंत सिंह राकेश सिंह, अनिल रावत, संतोष, विनोद सिंह, पंचम सिंह आदि सहित अन्य प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments