Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedपत्नी ने पकड़ा धोखेबाज पति को रंगे हाथ, प्रेमिका को छोड़ हुआ...

पत्नी ने पकड़ा धोखेबाज पति को रंगे हाथ, प्रेमिका को छोड़ हुआ फरार

देहरादून: मुरादाबाद में पति के अफेयर का पता चलने पर घुस्साई पत्नी ने पुलिस को बुलाकर जमकर हंगामा किया I महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन पति मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ I

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके लिए महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान की छत से कूदकर भाग गया।

बिजनौर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अमरोहा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति के गजरौला निवासी एक महिला से संबंध चल रहे हैं। महिला को इस बात की जानकारी हो गई थी। महिला काफी समय से दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लगी थी।

बुधवार को मौका मिलते ही महिला पुलिस के पास पहुंची और उन्हें बताया कि उसका पति बुधबाजार स्थित होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद है। महिला ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के साथ महिला होटल पहुंची।महिला ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ ही लिया था। लेकिन इस बीच पति चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया। जीने से वह दूसरे मकान की छत पर कूद गया। पुलिस महिला और उसके पति की प्रेमिका को लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments