Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार में दायित्वों को लेकर देरी के संकेत, कार्यकर्ताओं को करना...

धामी सरकार में दायित्वों को लेकर देरी के संकेत, कार्यकर्ताओं को करना होगा इंतज़ार

देहरादून: प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करने का इशारा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद होगी। प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस माह में ही संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद दायित्वों बांटे जाएंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments