Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी व वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी व वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी की मुबारकबाद देने के साथ वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने जारी संदेश में कहा कि रामायण जैसी कालजयी रचना कर उन्होंने समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदि कवि के रूप में उन्होंने रामायण के माध्यम से आदर्श समाज का चित्रण भी प्रस्तुत किया है। साथ ही पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की मानव सेवा के सन्देश को समाज के लिए प्रेरणादायी बतायाI

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान एवं श्रद्धा का भाव होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का मानव सेवा का संदेश सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments