Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरांसी- केदारनाथ ट्रेक पर फंसे दो ट्रेकर, एक की तबियत बिगडने की...

रांसी- केदारनाथ ट्रेक पर फंसे दो ट्रेकर, एक की तबियत बिगडने की सूचना

केदारनाथ/रुद्रप्रयाग: रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर बंगाल से आये दो ट्रैकर पर फंसे गए हैं। इनमें से एक की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। जानकारी के अनुसार केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर महापंथ के निकट यह दोनों ट्रेकर फंसे हैंI रेस्क्यू टीम महापंथ के लिए रवाना हो गई है। बर्फबारी के चलते रेस्क्यू टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैI

रविवार को दो ट्रैकर के रांसी-केदारनाथ ट्रैक पर फंसे होने की सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि बंगाल का दस सदस्यीय ट्रैकिंग दल रांसी से होते हुए महापंथ-केदारनाथ के लिए दो अक्तूबर को रवाना हुआ था। इनमें से आठ पुरुष, दो महिलाएं व 8 स्थानीय गाइड व पोटर शामिल शामिल हैंI दल के आठ सदस्य गाइड व पोटर समेत सुरक्षित केदारनाथ धाम पहुंच गए, जबकि दो सदस्य यही फंस गए।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम चार बजे ट्रेकर की तबियत बिगड़ने की सूचना केदारनाथ धाम में तैनात एसडीआरएफ को दी गयी थी, मगर खराब मौसम के साथ भारी बर्फबारी होने के कारण एसडीआरएफ को केदारनाथ से महापंथ के लिए रवाना होने में भारी परेशानियां हो रही हैI

दल में शामिल स्थानीय गाइड मुकेश ने बताया कि महापंथ में फसे पर्यटकों के पास यदि समय से नहीं पहुंचा गया तो उनके सामने खाने की सामाग्री का अभाव हो सकता है,जिससे पर्यटक की तबियत अधिक खराब हो सकती हैI

आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह सजवार ने बताया कि महापंथ के लिए टीमें रवाना हो चुकी है तथा घटना पर पैनी नजर रखी जा रही है, मौसम के लगातार खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को महापंथ पहुंचने में समय लग सकता है!

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments