Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने किया मुलायम सिंह के निधन...

राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने किया मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कुकरेती ने कहा कि व्यक्ति के जाने के बाद कड़वे और मीठे अनुभव को जनमानस याद रखता है।

प्रदीप कुकरेती ने कहा राज्य आंदोलनकारियों में हमेशा ये पीड़ा रहेगी कि मुलायम सिंह मुख्यमंत्री रहते 02 अक्टूबर को जो मुजफ्फरनगर गोली काण्ड व जो विभत्स घटना हुई थी। लोहिया आंदोलन में संघर्ष करने वाले मुलायम सिंह ने कभी भी मुजफ्फरनगर की घटना के लिए प्रायश्चित नहीं किया और ना ही कभी उन दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की पहल की , ये उनके जीवन का कड़वा अध्याय था।

मुलायम सिंह ने रक्षामंत्री होते हुए वेतन वृद्धि कर सेना के दिल में जगह बनाई वही पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग को लेकर उन्होंने कौशिक समिति का गठन कर गैरसैंण को स्थापित करने की बात कर एक बेहतरीन पहल की थी। दूसरी ओर मुजफ्फरनगर काण्ड की घटना इसके ठीक उलट कार्य उनके शासनकाल में हुआ। यही कारण था कि आज तक समाजवादी पार्टी देवभूमि में कभी भी अपना वजूद नहीं बना पाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments