Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयफोरलेन, सिक्स लेन हाईवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट है गुजरात की पहचान: पीएम...

फोरलेन, सिक्स लेन हाईवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट है गुजरात की पहचान: पीएम मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को राजकोट जिले के जामकंडोरणा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला हैं| पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने गुजरात के हित के खिलाफ काम किया और 20 साल तक मुझे परेशान किया, उन्होंने अदालतों में जाकर गुजरात को बदनाम किया है। कांग्रेस नेताओं से पूछें कि क्या उन्होंने ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया है, जो लोग धरतीपुत्र सरदार पटेल की इज्जत नहीं करते हैं। उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है, तो कुछ लोग सरकार को बदनाम करते हैं। एक वक्त था जब यह पता करना पड़ता था कि अहमदाबाद में कर्फ्यू तो नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि फोर लेन, सिक्स लेन हाईवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट ये सब गुजरात की पहचान बन गए हैं। पहले मेडिकल में दाखिला उन्हीं को मिलता था जो अंग्रेजी जानते थे। अब हमने गुजराती में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की अनुमति दी है। इससे गांव के छात्रों को मौका मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले गुजरात में केवल 26 इंजीनियरिंग कॉलेज थे, लेकिन आज हमारे पास 130 कॉलेज हैं। राजकोट एजुकेशन हब बन गया है। आज दूसरे राज्य के बच्चे गुजरात के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश करना चाहते हैं। साथ ही यहां पर्यटन क्षेत्र का विकास हुआ है और दुनियाभर से लोग गुजरात आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments