Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री के बयान में चारों धाम के उल्लेख को सीएम धामी ने...

प्रधानमंत्री के बयान में चारों धाम के उल्लेख को सीएम धामी ने बताया आस्था का प्रतीक

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया I इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के दिव्य पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का उल्लेख किया I जिसे सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड एवं इन धामों के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में राज्य के चार धामों, हेमकुण्ड साहिब के साथ ही चारधाम आलवेदर रोड एवं रेल सम्पर्क मार्गों के निर्माण का उल्लेख करना राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भगवान केदारनाथ की पवित्र भूमि से 21वीं शदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। इस वर्ष अब तक प्रदेश की चार धाम यात्रा में 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन हेतु आ चुके हैं, जो राज्य के पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिये निश्चित रूप से शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रदेश 21वीं शदी के इस तीसरे दशक में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इस दिशा में भी हमारी सरकार संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments