Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में की बैठक

मुख्य सचिव ने टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में मंगलवार को टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि टेलीमेडिसीन को प्रभावी रूप से स्थापित करने पर यह पलायन रोकने में भी मददगार रहेगी। इसके महत्त्व को देखते हुए उन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य विभाग को टेलीमेडिसिन की विश्वस्तरीय तकनीकी एक्सपर्ट्स की टीम को शामिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देशित किया कि टेलीमेडिसिन सेवाओं को और कारगर बनाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि टेलीमेडिसिन के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी शीघ्र ही इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है, शैडो एरिया में नए मोबाइल टावर लग जाने से टेलीमेडिसीन के क्षेत्र में सुधार होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि टेलीमेडिसिन को प्रदेशभर में मजबूती से लागू करने के लिए एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम डेवलप किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेलीमेडिसिन हेतु अवस्थापना सुविधा, उपकरणों आदि के लिए प्रत्येक स्तर की तिथि निर्धारित कर दी जाएं।

इस दौरान बैठक में सचिव आर. राजेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments