Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का किया वर्चुअल अवलोकन

सीएम धामी ने महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का किया वर्चुअल अवलोकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए I इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का कार्य चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments