Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डलंढौरा में धारा 144, शोभायात्रा के दौरान बवाल होने की आशंका

लंढौरा में धारा 144, शोभायात्रा के दौरान बवाल होने की आशंका

देहरादून: वाल्मीकि समाज द्वारा शोभायात्रा के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए लंढौरा में धारा 144 लगा दी गई हैI जिसके बाद पूरे इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पिछले दिनों वाल्मिकी समाज द्वारा बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए विवाद के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बिना अनुमति के वाल्मीकि शोभायात्रा निकालने को लेकर आयोजकों व पुलिस के बीच नोकझोंक होने के साथ धक्का-मुक्की हो गई थी। विवाद की आशंका के चलते पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

यह भी बताया जा रहा है कि उस दौरान मामले को हसंत करने को लेकर प्रशासन ने मौखिक रूप से दो दिन बाद शोभा यात्रा निकालने का आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट में शोभायात्रा निकालने पर विवाद की आशंका जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की शाम को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments