Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदुसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने किया...

दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: फिल्म मुन्ना भाई की तर्ज पर परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ युवक किसी दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा थाI पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी 50 हजार की एवज में यह कार्य कर रहा था। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैI

कोतवाल राजेश साह ने बताया कि कुआंवाला निवासी पुष्पेंद्र कुमार निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला ने दी तहरीर में बताया कि आईटीजेड इंस्टीट्यूट कुआंवाला में बीती 14 सितंबर को एसएससी दिल्ली पुलिस की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में द्वितीय पाली में सूरज कुमार निवासी मोहम्मदपुर मोर खुर्द मेरठ उत्तर प्रदेश की परीक्षा के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान जब आधार कार्ड से उपस्थिति शीट पर लगी फोटो से मिलान किया गया तो फोटो का मिलान नहीं हो पाया।

पूछताछ करने पर परीक्षा देने आए युवक ने अपना नाम अभय कुमार निवासी राजगीर जिला नालंदा बिहार बताया। आरोपी ने बताया कि वह सूरज कुमार के नाम पर परीक्षा देने आया था। इसके एवज में उसने सूरज से 50 हजार की रकम लेना तय किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments