Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मंत्रियों के साथ किया संवाद, तालमेल...

उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मंत्रियों के साथ किया संवाद, तालमेल को लेकर बनाई रणनीति

दीपावली के बाद जिलों में प्रवास करेंगे सभी मंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मंत्रियों के साथ संवाद किया। 

इस दौरान दुष्यंत कुमार गौतम ने मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उनका लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए मंत्री, विभागीय अफसरों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी मदद ले सकते हैं।

गौतम ने कहा कि प्रभारी मंत्री अनिवार्य रूप से दिपावली के बाद जिलों में प्रवास पर जाएं। प्रवास के लिए सुदूर क्षेत्र भी चयनित किए जाएं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी यह जानें कि कोई उनकी सुध लेने वाला भी है। इस दौरान लोगों से समस्याएं जानकर उनके निराकरण के लिए प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी समस्याएं या विकास को लेकर जो इच्छाएं हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। गौतम ने कहा कि प्रवास के दौरान मंडलस्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाएं। चूंकि, इस तरह के कार्यक्रम सरकार और संगठन में तालमेल से ही बनाए जाते हैं लिहाजा कहीं भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी न की जाए।

गौतम ने की सीएम की तरफदारी  

प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा है कि सीएम धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। यह राज्य के लिए सुखद है। मोदी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने में धामी दिनरात जुटे हैं। गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी सेवा ही संकल्प, सेवा ही जीवन का ध्येय लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करती है। 

 इस दौरान बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments