Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने साफ-सफाई के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-...

केजरीवाल ने साफ-सफाई के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- बस पैसे मांगते रहते हैं ये लोग

देहरादून: दिल्ली में नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार साफ-सफाई के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह अभी कुछ दिनों पहले यहां आए थे और मुझे खूब गालियां देकर गए कि केजरीवाल पैसे नहीं देता। हाय रे! पैसा रे! दे दो रे! मर गया रे! पैसे रे! पैसे पैसे पैसे पैसे पैसे.. पैसे मांगते रहते हैं ये लोग।

उन्होंने कहा कि 15 साल में इन्होंने 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिये एमसीडी ने, इनका जो बजट बनता है, 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिये। ये किसका पैसा था? तुम्हारा पैसा था, जनता का पैसा था। प्रॉपर्टी टैक्स में दिया तुमलोगों ने। 2 लाख करोड़ रुपये ये लोग खा गए। हिसाब दो उसका। ये सारा पैस यह लोग खा गए और कह रहे हैं कि और पैसा दो। इन 2 लाख करोड़ में से 1 लाख करोड़ दिल्ली सरकार ने दिया था। इसका हिसाब दो।

उन्होंने कहा कि ये अमित शाह जी कहते हैं कि दिल्ली सरकार पैसा नहीं देती। मैं अमित शाह जी से पूछना चाहता हूं कि तुमने कितने पैसे दिये नगर निगम को..केंद्र सरकार ने कितने पैसे दिये। एक फूटी कौड़ी नहीं दी 15 साल में नगर निगम को केंद्र सरकार ने। 

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता आपके बेटे (केजरीवाल), आपके श्रवण कुमार को गालियां देते हैं जो आपको तीर्थयात्रा कराता है। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे? आगामी एमसीडी चुनावों में उन्हें जवाब दीजिए।

वहीं गाजीपुर ढलाव घर के निरीक्षण के लिए पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ”किसी को यहां नहीं आने देना चाहती।” केजरीवाल ने कहा कि जादूगर हूं मैं.. दिल जीतना जानता हूं। एक दिन ज़रूर आएगा जब संबित पात्रा भी कहेगा ‘BJP गंदी पार्टी है, AAP अच्छी पार्टी है।’ इस बार बीजेपी वाले भी बीजपी को वोट नहीं देने वाले। कांग्रेस शून्य हो गई। वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली में बीजेपी भी शून्य हो जाएगी।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि कूड़े के पहाड़ देखकर शर्म आती है। इनकी 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने की योजना है। आज दिल्ली के 2 करोड़ लोग क़सम खाएंगे कि वो इस बार नगर निगम चुनाव में दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए वोट करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments