Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedबिना पासपोर्ट-वीजा के किराये के मकान में रह रही थी संदिग्ध आतंकी...

बिना पासपोर्ट-वीजा के किराये के मकान में रह रही थी संदिग्ध आतंकी की पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: पिछले करीब 20 दिन पहले सहारनपुर से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी की पत्नी को रानीपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला हरिद्वार में बिना पासपोर्ट और वीजा के किराये के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। महिला से पूछताछ की जा रही है।

बता दें, पिछले दिनों अलीनूर निवासी ढाका बंगलादेश को सहारनपुर से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। अलीनूर का कनेक्शन बंगलादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से निकला था। अलीनूर के साथ ही रुड़की के नगला इमरती निवासी मुदस्सिर और सहारनपुर के देवबंद के कामिल सहित आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीनूर की पत्नी रहीमा उम्र 25 वर्ष अपने तीन बच्चों के साथ दादूपुर गोविंदपुर में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें महिला से पूछताछ कर रही हैं।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  फिलहाल, आगे की जांच पड़ताल चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments