Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeहादसागुजरात में केबल पुल के टूटने से 100 से ज्यादा लोगों की...

गुजरात में केबल पुल के टूटने से 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

देहरादून: गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बने 200 साल पुराना केबल पुल के टूटने से 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। हालांकि प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सात लोगों के मरने की ही पुष्टि की है। इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया| जिसके बाद सीएम ने अस्पताल का दौरा कर घायलों का भी हाल जाना।

बता दें, यह पुल पिछले दो साल से मरम्मत के लिए बंद था और काम पूरा होने के बाद एक दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था। दीपावली की छुट्टियां और रविवार होने की वजह से महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग पुल को देखने के लिए आए थे। पुल टूटते ही उस पर मौजूद सभी लोग मच्छू नदी में जा गिरे। पुल के साथ नदी में गिरे कुछ लोग तैरते हुए तो वहीं कुछ लोग उसकी केबल पकड़ कर ऊपर चढ़ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments