Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरोजगार मूलनिवास व भू क़ानून को लेकर उक्रांद करेगा बड़ा आंदोलन, त्रिवेंद्र...

रोजगार मूलनिवास व भू क़ानून को लेकर उक्रांद करेगा बड़ा आंदोलन, त्रिवेंद्र सिंह पंवार करंगे भूख हड़ताल

देहरादून: उत्तराखंड क्रांतिदल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर उक्रांद रोजगार, मूलनिवास व भू क़ानून के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करने की बात कही है। केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने बताया कि उक्रांद आंदोलन की शुरुआत अगले माह नौ अक्टूबर देहरादून से करेगा। जिसके चलते दल के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

प्रेस को सम्बोधित करते हुए सुनील ध्यानी ने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड राज्य की दुर्दशा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही दल प्रदेश को दुर्दशा की ओर ले जा चुके हैं। कहा कि दोनों ही बारी बारी से राज्य को लूट रहें हैं, राज्य में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय हो गया हैं, राज्य के नौजवानो का भविष्य चौपट हो चुका हैं, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मूलनिवास और सशक्त भू क़ानून को लेकर दल के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार अगले माह नौ अक्टूबर से देहरादून में भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे।

वहीं प्रेस को सम्बोधित करते हुए जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के इन्ही मुद्दों को लेकर चुनाव में जायेगा, इस अवसर पर किशन सिंह मेहता, दीपक रावत, किरन रावत कश्यप मीनाक्षी सिंह आदि उपस्तिथ थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments