Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकारखाने में आग लगने से मची अफरा-तफरी, चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

कारखाने में आग लगने से मची अफरा-तफरी, चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

देहरादून: रुड़की के एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुची| दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई। 

घटना गुलाब नगर मोहल्ले की हैं| यह ड्राइंग रूम का सामान बनाने का एक कारखाना था, जिसे सरफराज नाम का व्यक्ति चलाता था। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। वहीं दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया।  इस दौरान कारखाने में काम कर रहे चौकीदार की आग में जलकर मौत हो गयी|

गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments