Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहाईकोर्ट के ऑर्डर के बावजूद विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों को नहीं...

हाईकोर्ट के ऑर्डर के बावजूद विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों को नहीं मिली बहाली

देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है और उसके बाद ही इनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। 

बता दें, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई भर्तियों को निरस्त करते हुए 250 कर्मचारियों को हटा दिया था। कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट गए तो नैनीताल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर को स्पीकर के फैसले पर स्टे दे दिया। कर्मचारी वापस ज्वाइनिंग के लिए आए तो विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को रिसीविंग तो दी लेकिन उन्हें अग्रिम निर्देशों तक कार्यालय न आने को कह दिया।

हाईकोर्ट के आदेश को एक महिना हो गया है I लेकिन अभी तक विधानसभा की ओर से कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही इन कर्मचारियों को अक्बटूर का वेतन दिया गया है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इसे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया।

इस बारे में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि 2016 के बाद के कर्मचारियों की अभी बहाली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के संदर्भ में न्याय विभाग और वकीलों से सलाह ली जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments