Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचार साल पहले हुए हत्याकांड का गाज़ियाबाद पुलिस ने किया खुलासा

चार साल पहले हुए हत्याकांड का गाज़ियाबाद पुलिस ने किया खुलासा

देवर के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

गाजियाबाद : पुलिस को मशक्कत के बाद बड़ी कामयाबी मिली है | पुलिस ने चार साल पहले हुए हत्याकांड का खुलासा किया है | घटना के अनुसार पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी | हत्या के बाद शव को जमीन में खड्डा खोदकर दबा दिया था | और उसमे सीमेंट का फर्श डला दिया था |

गाज़ियाबाद के एसएसपी ने पुराने अनसुलझे मामलों की फाइल न खुलवाई  होती तो यह रहस्य एक रहस्य बन के रह जाता | इस हत्याकांड की दोबारा हुई  जांच में चंद्रवीर की बेटी ने मां और चाचा को दोषी बताया है| इसी सुराग से पुलिस ने खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के अनुसार प्रेम सम्बन्ध  का पता चलने पर चंद्रवीर सविता की पिटाई करने लगा था। जिसके चलते चंद्रवीर की हत्या कर दी गई|

चंद्रवीर के लापता होने पर उनके भाई भूरे ने पांच अक्तूबर 2018 को सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर सविता ने भूरे पर ही संपत्ति हड़पने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा लिया |

सविता  का कहना था कि हो सकता है कि हत्या करके शव जमीन में दबा दिया हो। जिसके चलते पुलिस ने चंद्रवीर के घर में दो बार खोदाई करवाई थी, लेकिन कुछ मिला नहीं। पुलिस ने भूरे से पूछताछ के बाद गुमशुदगी की फाइल बंद कर दी थी।

कुछ दिनों पहले एसएसपी मुनिराज जी. ने ऐसे सभी मामलों की फाइलें निकलवाई जो अनसुलझे रह गए। ये केस थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को दिए गए। क्राइम ब्रांच ने चंद्रवीर की बेटी से पिता की गुमशुदगी के बारे में पूछा तो बेटी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि चाचा अरुण रात में माँ सविता से मिलने आते थे पापा को पता चलने रोज लड़ाई झगडे होने लग गए थे इस आधार पर पुलिश ने सविता और अरुण से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने  हत्या कर शव को गड्ढे में दबाना कुबूल कर लिया।

एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि अरुण, सविता को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कुल्हाड़ी, बाल्टी बरामद कर लिए गए हैं। कंकाल का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा|


RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments