Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की बेटी को न्याय मिलने की फिर जगी आस, पुनर्विचार याचिका...

उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिलने की फिर जगी आस, पुनर्विचार याचिका को मिली मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को मंजूरी दे दी है। जिसपर सीएम धामी ने उनका आभार व्यक्त किया है I

बता दें कि, वर्ष 2012 में उत्तराखंड निवासी युवती की दिल्ली में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के आरोपितों को बरी कर दिया था। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी ने कहा था कि उन्होंने इस मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से बात की है। मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली गई है। पूरा उत्तराखंड उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड की बेटी के पिता से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जल्द दिल्ली आकर उनसे मुलाकात करेंगे।

जिसके चलते रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छावला दुष्कर्म व हत्या मामले में पीडि़त उत्तराखंड की बेटी के माता-पिता से रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments