Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिप्रीतम सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय कूच में 14 विधायक हुए शामिल

प्रीतम सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय कूच में 14 विधायक हुए शामिल

देहरादून: ग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने सोमवार को सचिवालय कूच के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इस कूच में कांग्रेस के 19 विधायकों में से प्रीतम सहित 14 विधायक शामिल हुए।

सोमवार को प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता ढोल-दमाऊ के साथ रेंजर्स मैदान में जुटे। यहां सभा के बाद उन्होंने दर्शन लाल चौक, घंटाघर, एस्लेहाल, ग्लोब चौक होते हुए सचिवालय कूच किया। हालांकि, सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया, जिस पर कई कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर इन्हें रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन ले जाकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

ये लोग हुए शामिल

सचिवालय कूच के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता सदन भुवन कापड़ी, विधायक तिलकराज बेहड़, गोपाल राणा, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, आदेश चौहान, सुमित हृदयेश, ममता राकेश, फुरकान अहमद, वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर व विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, आर्येंद्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments