Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधदिल्ली में फिर हुई श्रद्धा हत्याकांंड जैसी एक और घटना

दिल्ली में फिर हुई श्रद्धा हत्याकांंड जैसी एक और घटना

देहरादून: श्रद्धा वालकर हत्याकांंड के खुलासे के बाद दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी| जिसके बाद दोनों ने उसके कई तुकडे किये फिर एक-एक कर नजदीक नाले में और रामलीला ग्राउंड में फेंक दिए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर दिया हैं| मई के अंतिम सप्ताह में हुए इस हत्या कांड का खुलासा 6 महीने के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया है।

यह घटना पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की हैं| जानकारी के अनुसार, अंजन दास आशिक मिजाज किस्म का शख्स था। उसके कई औरतों से संबंध थे। वह अक्सर कई-कई रात घर नहीं लौटता था। इतना ही नहीं, वह अक्सर औरतों को घर पर भी लेकर आ जाता था। पत्नी पूनम और बेटा दीपक टोकता तो अंजन दास हिंसक व्यवहार पर उतर आता था। उसके औरतों से अवैध संबंध के विरोध करने पर कई बार उसने पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक को पीटा भी था।

अंजन दास के अवैध संबंधों की वजह से पूनम बहुत परेशान रहती थी। पति की हरकतों को लेकर कई बार पत्नी पूनम ने बेटे दीपक के साथ चर्चा भी की थी। अंजन की हरकतों की वजह से दोनों हत्याकांड की पूरी साजिश रची और मई 2022 के अंतिम सप्ताह में इसे अंजाम दिया।

बेटे की पत्नी पर थी बुरी नजर

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि अंजन दास अपने सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर भी बुरी नजर रखता था। कई बार उसने खुलेआम दीपक की पत्नी से शारीरिक रिश्ते बनाने की बात भी कही थी। इसके बाद दीपक ने भी पिता अंजान दास से खुलेआम नाराजगी जताई थी। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

पत्नी से कराना चाहता था देह व्यापार

जानकारी के अनुसार, अंजन अपनी पत्नी को भी देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश करता था। इसको लेकर भी पूनम से कई बार उसकी लड़ाई हो चुकी थी। वह कुछ खास काम धंधा नहीं करता था। वह शराब पीने का भी आदी था और औरतों से रिश्त बनाने की आदत ने उसे हैवान बना दिया था। यही वजह है कि वह रिश्तों की मर्यादा भूल गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments