Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदहेज के लिए पति ने कि मर्यादा की सारी हदे पार, पत्नी...

दहेज के लिए पति ने कि मर्यादा की सारी हदे पार, पत्नी को विडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

देहरादून: दहेज के लिए नवविवाहिता के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने देहरादून निवासी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की जनवरी में ही शादी हुई थी जिसके बाद से लेनदेन को लेकर नाखुश ससुरालियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी I

पुलिस के मुताबिक, कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी बीते जनवरी में वकुल नारंग निवासी बी दून विहार कालोनी, लेन नंबर तीन जाखन देहरादून से हुई थी। पति, सास सविता नारंग, ससुर रविंद्र नारंग, देवर लक्ष्य नारंग शादी में लेनदेन को लेकर खुश नहीं थे। शादी के बाद से लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे। पति मारपीट कर लगातार उत्पीड़न कर रहा था।

जबकि ससुरालियों ने मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि पति ने अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी। ससुराल वालों ने दहेज और पैसों की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments