Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएफआरआई में मनाया जाएगा एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे...

एफआरआई में मनाया जाएगा एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे शामिल

देहरादून: हेमवती नदंन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह एफआरआई के हॉल में मनाया जाएगा। समारोह में 1320 छात्रों को डिग्री दी जाएगी और 80 को मेडल से नवाजा जाएगा।

एफआरआई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि समारोह में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह में चार लोगों को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रो. आरके शर्मा, ले. जनरल चतुर्वेदी, ललिता बिष्ट व लीला भंडारी शामिल हैं। विवि के पहले कुलपति स्व. डॉ. एमसी पंत की याद में डॉ. दीपिका जोशी व डॉ. दीपिका चौहान को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में 34 एमडी, 20 एमएस, 270 एमबीबीएस, नौ एमफिल, 56 एमएससी नर्सिंग, 115 पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, 538 बीएससी नर्सिंग, 126 बीएमएलटी, 42 बीएससी एमएम, 36 बीएससी ऑप्थोमेट्री, 84 बीएमआरआईटी समेत डीएमएलटी के आठ छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डॉ. एमके पंत भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments