Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत मुख्यमंत्री युवाओं से सपने पूछ रहे हैं, पहले अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड तो दिखाएंः गरिमा मेहरा द... सामने आ रहे घोटाले राजनीतिक भ्रष्टाचार का असली काला चेहराः चमोली पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर गंभीर प्रहारः जेयूयू आपदा के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः सीएम मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

[t4b-ticker]

Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, मचा...

गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, मचा हडकंप

देहरादून: शिमला पिस्तौर में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से लोगों में हडकंप मच गया है। जिसको लेकर पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच के साथ एफआईआर करवाने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, बुधवार सुबह शिमला पिस्तौर स्थित गुरुद्वारा साहिब से आठ बजे के करीब जब धुआं उठता दिखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अंदर दरवाजा खोला तो गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप आग की भेट चढ़ चुका था। इसकी सूचना गांव वालों ने गुरुद्वारा नानकसर ठाठ को दी I जिस पर नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कमेटी प्रधान हरबंस सिंह चुघ, डायरेक्टर निर्मल सिंह हंसपाल, गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा साहिब के बाबा गुरजंट सिंह, नानकसर ठाठ के बाबा सुखचैन सहित संगत के अन्य लोग वहां पहुचे।

सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सहित प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव में एक और गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के स्थापित होने की जानकारी पर कमेटी ने वहां का भी निरीक्षण किया। वहां गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा का पालन न होते देख कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को रुद्रपुर गोल मार्किट स्थित गुरुद्वारे में रखे जाने का निर्णय लिया।

इस दौरान प्रधान हरबंस चुघ ने मर्यादा स्वरूप गुरुद्वारे के निर्माण के उपरांत स्वरूप को विधिवत वहां स्थापित करने का भरोसा दिलाया। वहीं, सूचना पर हल्द्वानी की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दे दिया।

फॉरेंसिक जांच के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न होगी। इसके लिए कमेटी के लोग तैयारी में लगे है। सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने कहा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments