Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरिक्शा चालक की साजिशन हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

रिक्शा चालक की साजिशन हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

देहरादून: एक रिक्शा चालक की साजिशन हत्या का मामला सामने आया है I इस मामले में पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलता हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है I

दरअसल, मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी।

मामले में पुलिस ने राशिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मोहसिन की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी गई थी। साथ ही उसके साथ शाहरुख नाम का युवक भी शामिल था I पुलिस अभी शाहरुख की तलाश में है I

वहीं शुरुआती जांच में मोहसिन की अपनी पत्नी से अनबन की बात भी सामने आई थी I जिसपर पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की है I साथ ही एक परिचित से भी मामले को लेकर पूछताछ जारी है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments