Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधयुवक ने धारदार हथियार से की लिव इन पार्टनर की हत्या

युवक ने धारदार हथियार से की लिव इन पार्टनर की हत्या

देहरादून: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में युवती के हाथों पर गंभीर चोट आई।

आननफानन युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार सुबह युवक के परिजनों को भी घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि आरोपी के घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि वह क्षेत्र में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments