Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू के सिद्दड़ा पुल में हुआ ग्रेनेड हमला, जांच में जुटी सुरक्षाबलों...

जम्मू के सिद्दड़ा पुल में हुआ ग्रेनेड हमला, जांच में जुटी सुरक्षाबलों की टीम

देहरादून: आतंकियों ने जम्मू के सिद्दड़ा पुल और इसके आसपास के इलाके में ग्रेनेड से हमला किया हैं| जिसके बाद से पुलिस, एसओजी और सुरक्षाबलों की टीम जांच में जुट गयी हैं| पुलिस को मौके से ग्रेनेड का पिन और छर्रे मिले हैं। \

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जम्मू- श्रीनगर सिद्दड़ा पुल पर नाके के पास एक संदिग्ध धमाका हुआ। नाके पर तैनात जवान सतर्क हो गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। तत्काल उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने घटना के बारे में जानकारी ली| जिसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

एसएसपी चंदन कुमार कोहली ने बताया कि सिद्दड़ा पुल स्थित नाका के पास देर शाम धमाके की तरह आवाज सुनी गई। पूरे इलाके की तलाशी ली गई ताकि वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments