Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क की खस्ता हालत देख धरने पर बैठा दूल्हा

सड़क की खस्ता हालत देख धरने पर बैठा दूल्हा

देहरादून: बारात ले जाते हुए दुल्हे को जब कई परेशानियों का सामना करना पड़ा I तो दूल्हा भी कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गया I

दरअसल, हैड़ाखान से लेकर रीठासाहिब तक करीब 200 गांवों की सड़क 15 नवंबर के बाद से बंद पड़ी है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सड़क से जुड़े मामले में अब कांग्रेस भी मुखर हो चुकी है।

जिसको देखते हुए मंगलवार सुबह दस बजे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सड़क को जल्द सुचारू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। वहीं, मंगलवार को हैड़ाखान मार्ग बंद होने के कारण दूल्‍हे संग पूरी बरात को पैदल रास्‍ता पार करना पड़ा। जिसके बाद दूल्‍हा भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्‍य कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह शहर में फैल गई और हर ओर इसकी चर्चा होने लगी।

यही नहीं बल्कि हैड़ाखान रोड बंद होने की वजह से ग्रामीण जरूरत का सामना कंधों पर लाद रोजाना पैदल सफर करने को मजबूर हैं। सड़क के दूसरे छोर पर चलने वाले वाहन डीजल भरने भी काठगोदाम तक नहीं आ सकते। ऐसे में ग्रामीणों को खाली गेलन पकड़ दो टेंपो पकड़ने के बाद डीजल लाना पड़ रहा है। ऐसे में यहां ईंधन भी महंगा पड़ रहा है। रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments